फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष पॉल ने बनाया कॉमेडी और क्विज का कॉकटेल, करेंगे फिल्मी सितारों के साथ मस्ती

Fri, 13 Sep 2019 11:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maniesh Paul - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

मशहूर एंकर और एक्टर मनीष पॅाल जल्द ही एक नए रिएलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस नए शो का नाम है 'मूवी मस्ती विद मनीष पॅाल'। यह गेम शो हिंदी सिनेमा से जुड़े क्विज पर आधारित होगा।  

विज्ञापन


कॅामेडी और मस्ती से भरपूर इस गेम शो में एक फिल्मी परिवार नजर आएगा। इस परिवार में एक मां होगी जो मेलोड्रामा करती दिखेगी, एक पिता होंगे जो खलनायक जैसे हैं। शो में कॅामेडी का तड़का लगाती पड़ोसन भाभी भी नजर आएंगी। प्रत्येक सप्ताह इस शो में बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सितारे हिस्सा लेंगे जिनके साथ आम कंटेस्टेंट्स भी शामिल होंगे। दोनों इस शो में बतौर टीम भाग लेंगे और हिंदी सिनेमा से जुड़े सवालों को हल करेंगे। बीच-बीच में फिल्मी परिवार अपनी कॅामेडी से दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष पॅाल कहते हैं, ‘मैंने जी टीवी के साथ एक लंबा सफर तय किया है। मैंने टीवी शो 'डीआईडी लिटिल चैंप्स', 'सारेगामापा' करने के अलावा चैनल के साथ कई अवॉर्ड शोज भी होस्ट किए हैं। जब इस शो के लिए मुझसे संपर्क किया गया तो मैं मना नहीं कर पाया। यह शो हिंदी सिनेमा के दीवानों के लिए एक जश्न की तरह है। मैं इस शो से तभी जुड़ गया था जब इस शो के कॅान्सेप्ट पर बात चल रही थी। मुझे खुशी है कि मैं न सिर्फ यह शो होस्ट करूंगा बल्कि हिंदी सिनेमा के स्टार्स से भी मिल पाऊंगा।‘



यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इस लड़के से शादी करने जा रहीं ये अभिनेत्री, तलाक के 6 साल बाद फिर बनेंगी दुल्हन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें