'बिग बॉस' के घर में खाने का टोटा हो गया है। जिसके चलते खाने को लेकर लड़ाई भी शुरू हो गई है। 'जहन्नुम' के एक बंदे न आग में घी डालने का काम किया है।
विवादों के सरताज है 'बिग बॉस' के घर में जंग की शुरुआत होने लगी है पहले पानी और सफाई पर प्रतियोगियों के नाक मुंह सिकोड़ने के बाद अब खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
दरअसल घर में अभी खाना एक सीमित मात्रा में रह गया है जिसमें सभी को पेट भरना है। लेकिन जहन्नुम मे रह रहे अरमान कोहली इस की जरा भी परवाह नहीं कर रहे। उनको बस अपनी ही चिंता है। वह परेशानी की इस घड़ी में सहयोग के मूड में भी नहीं हैं।
लंच के दौरान उन्होंने कम खाना होने पर भी उन्होंने और दाल मांगी और खाने की बर्बादी भी की। उनके इस व्यवहार ने घर के अन्य लोगों को गुस्सा आ गया है। अरमान की ये हरकत किसी को पसंद नहीं आ रही।
गौहर, शिल्पा, संग्राम और अनीता को इस बात पर सबसे ज्यादा खफा हैं। अब घर के दोनों हिस्सों में रह रहे लोगों के बीच पार्टीबंदी भी होने लगी है। जन्नत और जहन्नुम के सदस्य अपने-अपने खेमे में रणनीति बनाने लगे हैं।