बिग बॉस 19 के प्रतियोगी नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, मालती चाहर
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
सलमान खान कल 60 साल के हो जाएंगे। सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा बिग बॉस रियलिटी शो के होस्ट के तौर पर भी नजर आते हैं। इस शो में दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। शो के प्रतियोगियों को सलाह भी देते हैं। हाल ही में बिग बॉस 19 रियलिटी शो खत्म हुआ, इस शो के कई प्रतियोगियों ने सलमान खान को जन्मदिन से एक दिन पहले ही बर्थ डे विश कर दिया है।
नीलम गिरी ने दी शुभकामनाएं
पहले तो बिग बॉस 19 की प्रतियाेगी नीलम गिरी यह जानकर हैरान हुई कि सलमान खान 60 साल के होने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने सलमान को बर्थ डे विश किया। साथ ही कहा, ‘आपने बिग बॉस में बहुत प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए शुक्रिया।’
ये खबर भी पढ़ें: सलमान खान इस तरह मनाएंगे अपना 60वां जन्मदिन, निर्देशक दे सकते हैं ये अनमोल तोहफा
फरहाना भट्ट और मालती चाहर ने भी किया बर्थ डे विश
नीलम गिरी के अलावा फरहाना भट्ट ने भी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके लिए दुआ मांगी कि भाईजान को जिंदगी में सबकुछ मिले। वह जितने ग्रेट हैं, उससे भी ज्यादा ग्रेट बनें। इसी तरह मालती चाहर ने भी सलमान खान को बर्थ डे विश किया है।
कहां मनाएंगे सलमान खान अपना जन्मदिन
सलमान खान कल यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन खास तरह से मनाने वाले हैं। अभिनेता सलमान खान, पनवेल के अपने फार्म हाउस पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जन्मदिन मनाएंगे और पार्टी करेंगे।