फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू बॉर्न को लेकर घर के लिए रवाना हुईं कॉमेडियन भारती सिंह, पैपराजी संग हंसी-मजाक का वीडियो वायरल

Wed, 24 Dec 2025 06:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Viral Video: कॉमेडियन भारती सिंह का मजाकिया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद है। हाल ही में जब वह अपने न्यू बॉर्न के साथ घर लौट रही थीं तो पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करती दिखीं। 

विज्ञापन
भारती सिंह और हर्ष, अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ आए नजर - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बनी हैं। बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। वह अपने अपने नवजात बेटे के साथ घर के लिए रवाना हुईं। साथ ही हाॅस्पिटल के बाहर उन्होंने पैपराजी से भी मुलाकात की। भारती का मस्ती-मजाक से भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। 

विज्ञापन


जब पैपराजी ने बेटे के बारे में पूछा? 
सोशल मीडिया पर भारती सिंह के कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ नजर आईं। साथ में पति हर्ष भी हैं। हर्ष ने बेबी को गोद में लिया हुआ है। पहले दो भारती दूर से ही पैपराजी को हाय करती हैं। बाद में पास आकर बातचीत करती हैं, सबका शुक्रिया अदा करती हैं। साथ ही जब पैपराजी पूछते हैं, ‘काजू (न्यू बॉर्न बेबी)’ कैसा है? तो मजाकिया अंदाज में भारती कहती हैं, ‘काजू पक गया है।’ प्यार से वह अपने नवजात बच्चे को काजू बुलाती हैं।


 


 

हर्ष ने कहा-जल्द दिखाएंगे बच्चे का चेहरा
वीडियो में आगे हर्ष लिंबाचिया कहते हैं कि वह जल्द ही अपने दूसरे बेटे का चेहरा रिवील करेंगे। बताते चलें कि हर्ष और भारती अपना एक व्लॉग चैनल भी चलाते हैं, इसमें अपनी लाइफ के छोटे और बड़े पलों को साझा करते हैं। 
विज्ञापन



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें