फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिखेगा फरहान अख्तर का एक नया अवतार

Fri, 17 Apr 2015 10:32 AM IST
सुप्रिया सोगले/ मुंबई,बीबीसी हिंदी डॉट कॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े-बड़े सितारों के बाद अब छोटे पर्दे पर फ़रहान अख़्तर की एंट्री होने वाली है। उनको एक नए अवतार में आप देख सकेंगे।
विज्ञापन


वो महिला सशक्तिकरण पर आधारित दूरदर्शन के सीरियल 'मैं कुछ भी कर सकती हूँ' के दूसरे सीज़न में नज़र आ सकते हैं।

मुंबई में हुए इस सीरियल से जुड़े पत्रकार सम्मलेन में फ़रहान ने कहा "हम अपनी संस्था 'मर्द' के ज़रिए लिंग असामनता और महिला सशक्तिकरण पर काम कर रहे है. मैं यहाँ इससे अपना पूरा सहयोग देने आया हूँ."

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूँ की ये सीरियल कई भाषाओं में बने और गाँव गाँव में लोगों तक पहुंचे और रही बात मेरे इस सीरियल में आने की तो बहुत जल्द आपको इस बात का पता चल जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल फ़रहान अपनी आने वाली फ़िल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में फ़रहान प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और अनुष्का शर्मा हैं। फ़िल्म का निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें