कलर्स पर प्रसारित रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉक ब्लास्टर रिटर्न्स' को इस सीजन का नया विजेता मिल गया है। रोहित शेट्टी की मेजबानी वाले इस कार्यक्रम के नए विजेता का नाम आशीष चौधरी है।
आशीष ने अपने स्टंट के शानदार जलवे दिखाकर अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। आशीष ने सागरिका घाटके, मैयांग चांग एवं इकबाल खान को हराकर इस रिएलिटी शो का फिनाले अपने नाम किया।
शो के अन्य प्रतियोगियों ने आशीष की जीत पर उनको शुभकामनाएं दीं। जीत के बाद आशीष ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे एक आश्चर्यजनक जीत बताया।
आशीष का कहना था कि वह इस शो को काफी पसंद करते थे। उनका सपना कलर्स के इस शो में अपना जलवा दिखाने का था।
जीत के बारे में तो उन्होंने दूर-दूर तक नहीं सोचा था। आशीष ने कहा कार्यक्रम का सफर उनके लिए यादगार रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपना ध्यान केवल अपने स्टंट पूरे करने पर केंद्रित किया।
इसके अलावा शो के दौरान नए दोस्त बनाने का अनुभव भी बेहद बेहतरीन रहा। शो के दौरान उनको कई अच्छे दोस्त मिल गए। आशीष का कहना था कि उन्होंने जीत के बारे में कभी भी नहीं सोचा।
उनका कहना था कि वह कभी एमिमिनेशन राउंड में भी नहीं आए यह सचमुच काफी रोचक रहा। आशीष्ा ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए उनका एक ख्वाब सच हो गया जिससे वह काफी रोमांचित हैं।