फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलक नाज से प्रोडक्शन हाउस ने मांगी ऐसी डिटेल, भड़क गईं अभिनेत्री; बोलीं- एक्टर्स का मजाक न बनाएं

Sun, 15 Mar 2026 08:55 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Falaq Naaz: टीवी अभिनेत्री फलक नाज से एक प्रोडक्शन हाउस ने उनकी जन्म की डिटेल्स मांगी। इससे वह नाराज हो गईं। उन्होंने एक वीडियो में अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन
फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम@falaqnaazz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री फलक नाज ने एक प्रोडक्शन हाउस की आलोचना की है। उनका आरोप है कि प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कोई रोल देने से पहले उनकी कुंडली चेक करने के लिए उनकी जन्म की डिटेल्स मांगी। एक्ट्रेस ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अपनी नाराजगी जाहिर की। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'हम एक्टर्स हैं, हमारे क्राफ्ट का मजाक न बनाएं।'
विज्ञापन

प्रोडक्शन हाउस पर भड़कीं फलक नाज
वीडियो में नाज ने बताया कि हाल ही में उन्हें एक नए टीवी शो के लिए कॉल आया था। लेकिन, कास्टिंग के आम तरीके के बजाय, उनसे उनकी जन्म की डिटेल्स मांगी गईं, ताकि उनकी कुंडली की जांच की जा सके। 
उन्होंने कहा, 'पहले इस इंडस्ट्री में आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के आधार पर काम मिलता था। फिर एक ऐसा दौर आया जब आपको आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के आधार पर काम मिलने लगा। अब एक नया दौर शुरू हो गया है। अब लोग आपको काम देने के लिए आपकी कुंडली (जन्मपत्री) देख रहे हैं।'
 

फलक से मांगी जन्म की डिटेल
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'कल मुझे एक कॉल आया। मैं उस प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं बताऊंगी। वह न तो बहुत पुराना है और न ही बिल्कुल नया। उन्होंने मुझे बताया कि एक शो आ रहा है। मैंने कहा, 'बहुत बढ़िया, अब आगे क्या करना है?' इस पर उन्होंने मुझसे मेरी जन्म की तारीख, जगह और समय भेजने के लिए कहा।'

फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम@falaqnaazz
प्रोड्यूसर को सुनाई खरी-खरी
उन्होंने कहा 'मैं पिछले 14-15 वर्षों से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और मुझे काम मेरे टैलेंट, एक्टिंग स्किल्स और मेरी कला की वजह से मिला है। मुझे काम मेरी जन्म कुंडली की वजह से नहीं मिला। इसलिए मैंने उनके साथ काम नहीं किया। लेकिन कल से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है कि इतना काम करने के बाद ये दिन आ गए हैं कि अब मुझे कुंडली देख कर काम दिया जाएगा। मैं इस बेवकूफी का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।' फलक ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा 'आप एक प्रोड्यूसर हैं। आप खुदा नहीं हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: यश दयाल ने चुपके से की शादी, जानिए कौन है पत्नी श्वेता पुंडीर? खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेस को मात
विज्ञापन

फलक नाज का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि फलक एक दशक से ज्यादा समय से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह 'ससुराल सिमर का' में जान्हवी भारद्वाज का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। वह कई दूसरी टेलीविजन सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'पंड्या स्टोर', 'रूप– मर्द का नया स्वरूप' और 'लाल इश्क' शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें