फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है...’ की नायरा ने मदर्स डे पर मां को दिया दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा

Mon, 13 May 2019 12:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शिवांगी जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टार प्लस के धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है...’ की नायरा यानी देहरादून की शिवांगी जोशी ने मदर्स डे को खास बनाने के लिए हाल ही में मिले दादा साहेब फाल्के का अवार्ड अपनी मां को समर्पित किया। 

विज्ञापन


बीते शनिवार को मुंबई में आयोजित समारोह में शिवांगी को बेस्ट एक्ट्रेस और उनके सह कलाकार मोहसिन खान को बेस्ट एक्टर के लिए दादा साहेब फाल्के के खिताब से नवाजा गया था। शिवांगी की मां यशोदा जोशी ने कहा कि मदर्स डे पर बेटी ने दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। बेटी ने परिवार के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

अवार्ड पाकर वह बेहद खुश शिवांगी

शिवांगी ने कहा कि सिनेमा का सबसे बड़ा अवार्ड पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि धारावाहिक ने अब तक 2920 एपीसोड पूरे कर लिए हैं। शिवांगी की छोटी बहन शीतल जोशी डीएवी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। जिसे प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। भारत सरकार की ओर से साल 1969 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें