फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी गुड़िया' की स्टारकास्ट से खास बातचीत, कहा- सीरियल्स को लेकर बनी एक परंपरा तोड़ेंगे

Fri, 29 Nov 2019 08:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीवी शो 'मेरी गुड़िया' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्टार भारत पर जल्द ही यानि 16 दिसंबर को एक नया शो आनेवाला है जिसका नाम है 'मेरी गुड़िया'। दरअसल, ये इंडियन टेलीविजन का पहला ऐसा शो है जो एक बच्ची और गुड़िया( खिलौना) के बीच के रिश्ता को छोटे पर्दे पर दिखाएगा। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में होंगे गौरव बजाज और आलिशा पंवार। जो इससे पहले भी कई टीवी सीरियल्स के में नजर आ चुके हैं। मेरी गुड़िया के प्रमोशन के दौरान इसके स्टार कास्ट से खास बातचीत की अमर उजाला ने। 

विज्ञापन


इस दौरान गौरव और आलिशा ने शो से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। गौरव के मुताबिक ऐसे शोज बदलते जमाने के साथ जरूरी हैं जो कहीं ना कहीं दर्शकों के मन में सीरियल्स को लेकर बनी एक परंपरा तोड़ेंगे। आलिशा के साथ काम करने को लेकर उन्होंने काफी चुटकीले और साफ लफ्जों में कहा कि आलिशा काफी समझदार और मंझी हुईं एक्ट्रेस हैं। हालांकि जब आलिशा से इस नए शो की खासियत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे खुद से जोड़कर कहा कि ये जब उन्होंने इस शो की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। 

आलिशा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने बतौर अभिनेत्री कई सीरियल्स में काम किया है। आलिशा इससे पहले इश्क में मरजावां, थपकी प्यार की, जमाई राजा शरीके कई सिरीयल्स में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। दरअसल, 'मेरी गुड़िया' की कहानी अवि नाम की एक छोटी सी बच्ची की है जिसकेी मां की मौत हो जाती है और बच्ची की गुड़िया में उसकी मां की आत्मा प्रवेश कर जाती है जो उसका ख्याल रखती है। बच्ची (अवि) की मां का रोल आलिशा पंवार ने और पिता का रोल गौरव बजाज ने निभाया है। इस शो के स्टारकास्ट को इस नए कॉन्सेप्ट से बेहद उम्मीदें हैं। फिलहाल इस सीरियल के 10 से ज्यादा एपिसोड शूट हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें