फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सा रे गा मा पा के एक्स-कंटेस्टेंट जायन अली नहीं रहे

Sat, 22 Jul 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
जायन अली - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
रियलिटी शो सा रे गा मा पा के एक्स-कंटेस्टेंट जायन अली अब इस दुनिया में नहीं रहे। पाकिस्तानी गायक जायन साल 2012 में इस शो का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार जायन का शव शुक्रवार को शेखपुरा में उनके दोस्त के घर मिला। लाहौर के रहने वाले जायन गुरुवार को अपने दोस्त से मिलने के लिए निकले थे। उनके भाई सोनू अली ने बताया, 'जायन ने हमें कहा कि वो अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी और न ही उसका कोई अफेयर था। आर्थिक रूप से भी उसे कोई परेशानी नहीं थी बल्कि उसका जल्द ही एक गाना आने वाला था। वो इसको लेकर काफी उत्साहित था।'
विज्ञापन


जायन के दोस्त ने उनके भाई को बताया कि वो बेहोशी की हालत में बाथरुम में पड़े थे। सोनू अली ने ये भी बताया कि जायन ड्रग एडिक्ट थे लेकिन उन्होंने कभी हदें नहीं पार कीं। उन्हें शक है कि जायन की मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें