कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' अपने ट्विवट्स के लिए दर्शकों के बीच फेमस है। बात करें शो की जान सौम्या की तो वो इन दिनों शूटिंग के लिए थाईलैंड पहुंच गई हैं। जहां से उन्होंने अपनी पहली तस्वीर शेयर की हैं। केवल सौम्या ही नहीं 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' पूरी टीम 10 दिनों तक थाईलैंड में ही रहेगी।
इस शो में आने वाले एपिसोड में शॉकिंग ट्विस्ट दिखने वाला है। जिसमें किन्नर बनी सौम्या को प्रोस्टीट्यूशन के लिए बैंकाक ले जाया गया है और एक रैकेट द्वारा प्रोस्टीट्यूशन में धकेल दिया जाएगा। रुबीना दिलाइक सीरियल का एंट्री सीन शूट कर लिया हैं वही विवान डीसेना और शो के बाकी कास्ट आज रात तक बाकी की टीम को ज्वाइन करेंगे।
शो में अभी सौम्या किन्नर के अवतार में दिखायी दे रही हैं। आने वाले एपिसोड्स में आपको और भी इंट्रेस्टिंग ड्रामा दिखाई देगा जिससे हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
From the skies of Bangkok!
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on Jul 20, 2017 at 8:49am PDT