फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav Controversy: 'एल्विश यादव को मिला कर्मों का फल...,' अविनाश सचदेव ने रेव पार्टी विवाद पर ली चुटकी!

Thu, 09 Nov 2023 12:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एल्विश यादव पर रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों के जहर को महंगे दामों में बेचने का आरोप लगा है। वहीं, इस विवाद पर अब 'बिग बॉस ओटीटी' के एक्स कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव चुटकी लेते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
एल्विश यादव-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व 'बिग बॉस ओटीटी 2' प्रतियोगी अविनाश सचदेव ने रियलिटी शो विजेता, यूट्यूबर एल्विश यादव के सांप के जहर विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एल्विश तब से चर्चा में है जब मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि यूट्यूबर दिल्ली-एनसीआर के फार्महाउसों में रेव पार्टियों का आयोजन करते हैं, साथ ही वह वहां जीवित सांपों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं। कथित तौर पर वह सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। 

एल्विश को मिला कर्मों का फल-अविनाश सचदेव

हाल ही में अविनाश सचदेव ने एल्विश यादव के विवाद पर प्रतिक्रिया दी और इसे 'कर्म' कृत्य बताया। एक इंटरव्यू में, अविनाश सचदेव ने कहा कि उन्हें उनके फॉलोअर्स द्वारा काफी ट्रोल किया जाता था और अब खुद यूट्यूबर को ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेता ने कहा, 'अब मैं क्या बोलूं यार। एक वक्त था बिग बॉस के घर से बाहर निकलने तक, एल्विश के प्रशंसक मुझे ट्रोल करते थे। अब एक वक्त ऐसा आ गया है कि एल्विश खुद ट्रोल हो रहा है।'

विज्ञापन


Satyabhama: काजल अग्रवाल की 'सत्यभामा' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आईं अभिनेत्री

एल्विश के विवाद से हैरान अविनाश

अविनाश सचदेव ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'वो उसके खुद के कर्म हैं। वो क्या करता है मुझे नहीं पता। मैं उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता।' 'इस प्यार को क्या नाम दूं 2' अभिनेता ने आगे कहा कि वह एल्विश यादव के विवाद से हैरान हैं। अविनाश ने कहा, 'आश्चर्यजनक तो लगता है, क्योंकि आप ऐसे बंदे के साथ दो-तीन सप्ताह तक रहे हैं तो अच्छा तो नहीं लगता।'

Ra.One 2: अनुभव सिन्हा ने ऐसे किया शाहरुख खान को निराश, रा.वन के सीक्वल की अटकलों पर निर्देशक का बड़ा बयान

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं

अविनाश यहीं नहीं रुके और उन्होंने बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लग रहा था, कि वह ऐसा इंसान है। आरोप लग रहे हैं, हालांकि उनमें कितनी सच्चाई है मुझे नहीं पता। बता दें, बुधवार को यूट्यूबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था और वह सांप के जहर मामले में पूछताछ के लिए नोएडा पहुंचे। पिछले हफ्ते, नोएडा पुलिस ने शहर में एक पार्टी पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे यादव के सहयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Vijay Deverakonda: रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा, बोले- ऐसा किसी के साथ...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें