फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये

Thu, 06 Dec 2018 07:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
विज्ञापन

टीवी की क्वीन एकता कपूर के साथ मुंबई में एक बड़ी घटना घट गई है। दरअसल, उनके बैग में से हज़ारों रूपए की चोरी हो गई है जिसके बाद एकता ने जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज की है। बता दें कि एकता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि शनिवार को उनके बैग में डेढ़ लाख रुपये थे, जिसमें से 60 हजार रुपये किसी ने चुरा लिए हैं।

विज्ञापन


एकता की शिकायत पर जुहू पुलिस थाने में आईपीसी के सेक्शन 379 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर दत्तात्रे पांडुरंग से मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि, पुलिस की फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। उन्हें ऐसा लगता है कि हो सकता है कि एकता के बंगले में ही काम करने वाले किसी सदस्य ने उनके बैग में से चोरी की है। इस मामले को लेकर अबतक पांच लोगों से पूछताछ की गई है।

बता दें कि एकता के बैंक अकाउंट की जानकारी भी ली गई है जिससे यह जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है कि जिस भी शख्स ने चोरी की है उसने कहीं अपने किसी रिश्तेदार को पैसे न दे रखें हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें