टीवी पर इन दिनों सुपरनैचुरल शोज की भरमार है। कलर्स पर नागिन का दबदबा कायम है तो वहीं कयामत की रात और नजर जैसे शोज भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। अब छोटे परदे पर आ रही है डायन। क्या है एकता कपूर के इस नए शो की खासियत, आइए जानते हैं...नीचे वीडियो में शो की खास बातों के बारे में जानिए इसके कलाकारो से..
डर सबको लगता है और डराने वाले सीरियल्स ने इन दिनों भारतीय टेलीविजन के जरिए घरों में खूब घुसपैठ बना रखी है। भूत बंगला, कोई है और आहट जैसे सीरियल्स ने टेलीविजन पर खूब टीआरपी बटोरी थी। अब जलवा चुड़ैलों और डायनों का कायम हो रहा है। एकता कपूर के नए सीरियल डायन में मोहित मल्होत्रा लीड किरदार में दिखेंगे।
मोहित मल्होत्रा के साथ हैं टीना दत्ता जिनका एटीट्यूड इस शो की लॉन्चिंग में किसी फिल्मी हीरोइन से कम नजर नहीं आया। शो की कास्टिंग वह मिसफिट लग रही हैं। लेकिन, उनका उत्साह इस सीरियल को लेकर देखते बनता है।
अब जब टीना दत्ता ने शो की ये खास बात बता ही दी तो ये भी जान लीजिए कि शो को लेकर उनकी उम्मीदें क्या हैं? इस शो को एक्ता कपूर प्रोड्यूस कर रहीं हैं। डायन के मुकाबले में पहले से टेलीविजन पर एकता कपूर की नागिन और नजर लगाने वाली चुड़ैल मौजूद है। ऐसे में डायन का मुकाबला जितना दूसरे सीरियल्स से है, उससे कहीं ज्यादा खुद एकता कपूर के बनाए इन पहले के किरदारों से भी है।