प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने करियर में कई हिट टीवी सीरियल बनाए हैं, ज्यादातर के नाम की शुरुआत ‘क’ शब्द से होती थी। इसमें ‘कसौटी जिंदगी की’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जैसे सीरियल शामिल रहे। हाल ही में एक पोस्ट के जरिए एकता ने कोरियल ड्रामा में शामिल होने वाली खबर को लेकर अपडेट दिया।
सच में एकता कोरियन ड्रामा का पार्ट बनेंगी?
अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एकता कपूर ने एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें वह कहती हैं, ‘मैं ओजी क्वीन हूं ‘K ड्रामा’ की (क्योंकि… जैसे सीरियल को लेकर कही ये बात)। मैं आपके लिए एक अपडेट लाई हूं। मैं कोरियन ड्रामा में नजर आऊंगी।’
दो दिन बाद सरप्राइज देंगी एकता कपूर
अपनी पोस्ट के साथ एकता कपूर ने लिखा है, ‘सरप्राइज 29 सितंबर 1 बजे।’ देखना होगा कि क्या वह सच में कोरियन ड्रामा में नजर आएंगी या फिर किसी हिट कोरियन ड्रामा का हिंदी में रीमेक बनाएंगी। कोरियन ड्रामा की बात करें तो इनकी भारत में काफी फैन फॉलोइंग है, जेन जी (Gen Z) कोरियन ड्रामा के बहुत बड़े फैन हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2: तुलसी नहीं नोयना के साथ मिहिर ने किया यज्ञ, बिखर जाएगा विरानी परिवार?
एकता कपूर का करियर फ्रंट
एकता कपूर टीवी सीरियल और फिल्में प्रोड्यूस करती हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए एकता ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे कई हिट सीरियल बनाएं। साथ ही ‘डर्टी पिक्चर’ जैसी हिट फिल्म के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।