फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी? शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस देंगी गुड न्यूज

Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya First Child: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद वे माता-पिता बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देने वाले हैं। कथित तौर पर शादी के 10 साल बाद यह जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 41 साल की उम्र में दिव्यांका मां बनने जा रही हैं।

विज्ञापन

मां बनने वाली हैं दिव्यांका?
दिव्यांका काफी समय से सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर थीं। उनके फैंस उनकी नई तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे। अब पता चला है कि इसका कारण उनकी प्रेग्नेंसी है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका और विवेक जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों के परिवार बहुत खुश हैं और नए सदस्य के आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जल्द ही होगा बेबी शॉवर
हालांकि, दिव्यांका और विवेक ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वे अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। यह खुशखबरी सिर्फ उनके करीबी लोगों को पता है। दोनों अभी इस खास समय का मजा ले रहे हैं। दिव्यांका और विवेक ने जल्द ही एक छोटा-सा प्राइवेट बेबी शॉवर रखने की योजना बनाई है। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
विज्ञापन

एक साथ सीरियल में काम कर चुके हैं दिव्यांका और विवेक
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। वे सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दिव्यांका और विवेक ने एक साथ 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में काम किया है। इसके अलावा यह जोड़ी रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 8' में एक साथ नजर आई थी।

यह भी पढ़ें: 'उस्ताद भगत सिंह' का हुआ प्री-रिलीज इवेंट, एक ही मंच पर डांस करती नजर आईं राशि खन्ना और श्रीलीला; देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें