दिव्यांका की पोस्ट में क्या है?
दिव्यांका त्रिपाठी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह अपने पति के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने और विवेक दहिया ने बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दिया है। एक और तस्वीर में विवेक ने दिव्यांका को प्यार से अपनी बाहों में लिया है। एक और तस्वीर में विवेक ने छोटे जूते अपने हाथ में लिए हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं।
प्यारा है दिव्यांका का कैप्शन
दिव्यांका ने अपनी पोस्ट में लिखा है '10 साल बाद कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है। कुछ सफर जल्दबाजी वाले नहीं होते, बल्कि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर किए जाते हैं। जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो चुकी है, तो जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत हिस्सा जोड़ देती है। अभी भी इस एहसास में डूबे हुए हैं। अभी भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं। दिल में कृतज्ञता लिए हुए, हम माता-पिता बनने वाले हैं।'
दिव्यांका और विवेक का रिश्ता
आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। वे सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दिव्यांका और विवेक ने एक साथ 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में काम किया है। इसके अलावा यह जोड़ी रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 8' में एक साथ नजर आई थी।