क्यों बढ़ीं मुन्नी और ऋतिक के बीच दूरी?
ऋतिक और मुन्नी के बीच मिताली की वजह से दूरियां बढ़ रही हैं। बीते एपिसोड में देखा गया कि मिताली के पास ऋतिक की वो रिकॉर्डिंग है, जिसमें वह कहता है कि वह मुन्नी से शादी इसलिए कर रहा है, ताकि वह बेटी टिमसी का ध्यान रख सके। मिताली यह रिकॉर्डिंग एक पेन ड्राइव के जरिए मुन्नी तक पहुंचाती है। शादी के बाद मुन्नी और ऋतिक दोनों बहुत खुश हैं। तभी, मुन्नी यह रिकॉर्डिंग देख लेती है। उसके दिमाग में यह शक घर कर लेता है कि कहीं ऋतिक ने बेटी टिमसी का ध्यान रखने के लिए ही तो शादी नहीं की! उसके मन में पहेली चल रही है कि क्या ऋतिक धोखा दे रहा है?
क्या तुलसी दूर करेगी मुन्नी की उलझन?
मिताली की भेजी रिकॉर्डिंग देखने के बाद मुन्नी दुखी होती है और वह मन ही मन घुट रही है। शादीशुदा रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले वह ऋतिक से थोड़ा वक्त मांगती है। ऋतिक इसके लिए राजी हो जाता है। शादी के अगले दिन तुलसी मुन्नी के पास फोन करती है। इसी बातचीत के दौरान तुलसी समझ जाती है कि मुन्नी कुछ परेशान है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुन्नी अपनी उलझन तुलसी को बताएगी? या मिताली के जाल में फंस जाएगी।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : एक्स
शांति निकेतन में लौटेगी तुलसी
तुलसी शांति निकेतन से दूर रहकर परिवार और अपने बच्चों का ख्याल रख रही है। पूरा परिवार चाहता है कि वह वापस लौटे। आने वाले एपिसोड में ऐसा होने वाला है। इसके अलावा गौतम के साथ भी तुलसी की बॉन्डिंग अच्छी होने वाली है। शांति निकेतन में तुलसी की वापसी के बाद कहानी कुछ और दिलचस्प मोड़ ले सकती है।