फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी को भूकंप के झटकों पर उत्साह शेयर करना पड़ा भारी, नेटिजंस ने जमकर लताड़ा

Fri, 24 Mar 2023 12:43 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने हाल ही में आए भूकंप को लेकर खुशी जताई है, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की जानी मानी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में आए भूकंप को लेकर खुशी जताई है, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें भूकंप को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की थी। इसके बाद नेटिजंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं साथ ही उनकी इस हरकत को असंवेदनशील भी बता रहे हैं।

विज्ञापन


'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस से फैंस हुए नाराज
'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर लोग उन्हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। मंगलवार की रात को उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसके चलते लोग डर के अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप 6.6 मेग्नीट्यूड का था। वहीं, इसका केंद्र अफगानिस्तान था। भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए थे। 



वीडियो के जरिए क्या एक्साइटमेंट जाहिर 
इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाइफ का पहला भूकंप महसूस करने का उत्साह शेयर किया था। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि मैं बहुत उत्साहित है क्योंकि चंडीगढ़ में मैं अपने लाइफ का पहला भूकंप अनुभव कर रही हूं। इसके अलावा  वीडियो में एक्ट्रेस यह भी कहती नजर आ रही हैं कि यह मेरे लिए काफी एक्साइटिंग है क्योंकि मैंने लाइफ का पहला भूकंप महसूस किया है। गली मोहल्ला सब नीचे आ गया है। यह बहुत उत्साहित करने वाला है।
विज्ञापन


जमकर ट्रोल हुईं दिव्यांका
दिव्यांका का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जताई है।लोगों का कहना है कि कि भूकंप से कई लोगों को नुकसान हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस उसे लेकर कैसे उत्साह दिखा सकती हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यह पागल हो गई है। ऐसा असंवेदनशील व्यवहार वाला वीडियो क्यों शेयर किया।' उनके इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें-  Bhabiji Ghar Par Hai: अंगूरी भाभी को आया भयंकर गुस्सा! शो को 'वल्गर' बुलाने वालों को जमकर सुनाई खरी खोटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें