दिव्या अग्रवाल ने जब वरुण से अपने ब्रेकअप की जानकारी साझा की थी तो कहा था कि वह दोनों हमेशा अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे। अब दोनों इस बात को सही भी साबित कर रहे हैं। दोनों भले ही रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन अच्छे दोस्त जरूर बनकर रह रहे हैं। वहीं, अभी वरुण के जन्मदिन पर भी दिव्या ने उन्हें बधाई दी थी।
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दिव्या और वरुण एक लाइव डीजे में पहुंचे थे, जहां उनके साथ रणविजय सिंह, श्रुति हसन और उनके ब्वॉयफ्रेंड भी नजर आए। इस दौरान वरुण और दिव्य की बॉन्डिंग भी देखने को मिली। वहीं, वरुण भी दिव्या को प्रोटेक्ट करते नजर आए। दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए और पूछने लगे कि क्या आपका पैचअप हो गया? वहीं, एक यूजर ने लिखा कि दोनों को साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। काश ये दोनों हमेशा साथ ही रहे।
आपको बता दें कि दिव्या और वरुण की लव स्टोरी एमटीवी के शो 'ऐस ऑफ स्पेस' से शुरू हुई थी। इसी शो में वरुण ने दिव्या को प्रपोज किया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। यह भी जानकारी सामने आई थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया।