फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल वैद्य-दिशा परमार ने खरीदा सपनों का घर, बेटी संग की गृह प्रवेश की पूजा; शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 19 Mar 2026 04:42 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Vaidya Disha Parmar New House: टीवी कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार ने नया घर खरीदा है। कपल ने नए घर की झलक दिखाई और साथ ही गृह प्रवेश की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

 
विज्ञापन
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल वैद्य और दिशा परमार फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। राहुल और दिशा ने मुंबई में नया घर खरीदा है, जिसकी शानदार तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन


राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल और दिशा ने शेयर की घर की तस्वीरें
दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गृह प्रवेश की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में राहुल और दिशा हवन में सामान डालते दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में उनकी बेटी भी साथ है। दिशा बेटी को गोद में लिए हुए हैं।

नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी की क्यूट तस्वीर
वहीं एक फोटो सिर्फ मां-बेटी की है, जहां दोनों बहुत खुश लग रही हैं। एक और फोटो में नव्या की क्यूटनेस दिखाई गई है। आखिरी फोटो में नए घर का प्रवेश द्वार दिखाया है। कैप्शन में दिशा ने सिर्फ घर का इमोजी बनाया है।
विज्ञापन

राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल ने कब किया था दिशा को प्रपोज
राहुल वैद्य एक सिंगर हैं। उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस 14' से मिली, जहां वे फाइनल तक पहुंचे थे। इसी शो में उन्होंने दिशा को प्रपोज किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब उनकी एक प्यारी बेटी है। दिशा आखिरी बार सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दिखी थीं, और राहुल 'लाफ्टर शेफ' में नजर आए थे। यह जोड़ा 2021 में शादी के बंधन में बंधा था और दो साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ। राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी का नाम नव्या है। नव्या का जन्म 20 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें