शादी के बाद दीपिका का यह कमबैक शो काफी चर्चाओ में था और दो ही एपिसोड के बाद उनके किरदार का खत्म हो जाना दर्शकों को चौंका गया। इससे पहले अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वह अपने काम से कुछ दिनों का ब्रेक ले रही हैं और एक हाउस वाइफ होने का लुत्फ उठायेंगी लेकिन ऐसा लगता है कि दीपिका के लिए टेलीविजन और दर्शकों का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता।
ऐसी खबर है कि इस शो के मेकर्स दीपिका के किरदार को बरकरार रख रहे हैं और वह इसमें अलौकिक रूप में होंगी। दीपिका का कहना है कि ‘मैंने अब तक कई सारे किरदार निभाए हैं लेकिन 'सुहासिनी' काफी दिलचस्प है। मुझे खुशी है कि मैं ‘कयामत की रात’ का हिस्सा बनी रहूंगी।’