बिग बॉस 6 को आज एक सप्ताह बीत चुका है। हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस 6 में पहले सप्ताह में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। आपको बता दें इस सप्ताह नॉमिनेशन में बिग बॉस के घर के चार सदस्यों का नाम नॉमिनेशन में था। इनमें सपना, करिश्मा, असीम और दिनेश निरहुआ थे।
आज बिग बॉस 6 के घर से जनता के वोटों से दिनेश निरहुआ को बिग बॉस के घर को अलविदा कहना पड़ा। हालांकि दिनेश को इस बात की शिकायत बिल्कुल नहीं है कि वे इतनी जल्दी बिग बॉस के घर से बाहर आ गए, वे खुश हैं कि उन्हें बिग बॉस के घर में रहने और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।
जाते-जाते निरहुआ का कहना था कि, जो बाकी लोग हैं वो हमसे बेहतर हैं तभी हम पहले हफ्ते आए हैं, बाकी लोग दूसरे-तीसरे चौथे हफ्ते से बाहर आ जाएंगे।
‘’ये बिग बॉस का घर है इस घर से किसकी रिश्तेदारी है,
आज हमारी तो कल किसी और की बारी है’’।