फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिंचैक पूजा की खुली किस्मत, शो से बाहर होते ही मिला ये बड़ा शो

Wed, 15 Nov 2017 11:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
ढिंचैक पूजा
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अपने गानों से लोगों का ध्यान खींचने वाली ढिंचैक पूजा की किस्मत बुलंदियों पर हैं। पूजा एक बार मन में जो ठान लेती हैं फिर उसे पूरा करके ही दम लेती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें-'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर 'फिरंगी' का प्रमोशन नहीं करेंगे कपिल शर्मा, जानें वजह

‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’ जैसे गाने गाकर फेमस हुई पूजा हाल में सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में दिखाई दी थीं। यहां वो दो हफ्ते रहने के बाद घर से बाहर हो गई। बावजूद इसके ढिंचैक पूजा के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि जल्द ही अपनी आवाज और अदाओं से लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूजा जल्द ही कर्लर के एक नए शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आने वाली हैं। 

फोरम इंडिया की रिपोर्ट के मानें तो सलमान खान के शो से बाहर होते ही ढिंचैक पूजा के हाथ एक बहुत बड़ा शो लग गया है। इस शो की खासियत ये है कि इस शो में दो मेहमानों को बुलाया जाता है। ये दोनों मेहमान इस शो में एक दूसरे के ऊपर अपने रैप के जरिये एक दूसरे का मजाक उड़ाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो में जो हार मानकर अपना माइक रख देगा उसकी हार मानी जाएगी। इस शो में दीपिका कक्कड़, आदित्य नारायण, रवि दुबे और मौनी रॉय नजर आने वाले हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें