फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा- शिक्षक ने मेरे साथ किया था दुर्व्यवहार, पर माता-पिता...

Tue, 23 Nov 2021 07:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना भट्टाचार्जी ने खुलासा किया है कि उनके साथ उनके ट्यूशन टीचर ने दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि जब वह ट्यूशन के लिए गई तो उनके गणित शिक्षक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। देवोलीना ने कहा कि वह अपने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन नहीं कर सकी, क्योंकि उनके माता-पिता यह नहीं चाहते थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लिपकार्ट के लेडीज वर्सेज जेंटलमेन सीजन 2 के नए प्रमोशनल वीडियो में देवोलीना को यह कहते हुए सुना जा सकता है। वह कहती हैं,  वह वहां बहुत अच्छे शिक्षक थे। सब उनके पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। मेरे दो सबसे अच्छे दोस्त भी उनके पास ट्यूशन के लिए जाते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram
अचानक एक हफ्ते के बाद मेरे दोस्तों ने जाना बंद कर दिया। वे एक सप्ताह के लिए गए, लेकिन उसके बाद उन्होंने ट्यूशन पढ़ने जाना बंद कर दिया। देवोलीना ने कहा कि उन्होंने शिक्षक की पत्नी से शिकायत की थी, लेकिन साथ ही कुछ सख्त कार्रवाई करना चाहती थी। लेकिन माता-पिता यह नहीं चाहते थे।

 

4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram
देवोलीना ने बताया कि जब वह ट्यूशन के लिए गई थीं तो उनके टीचर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा, मैं घर वापस गई और यह बात अपनी मां को बताई। हम शिक्षक के घर गए और उनकी पत्नी से शिकायत की। वह सब हुआ। लेकिन, मैं वास्तव में कुछ कड़ा कदम उठाना चाहती थी, क्योंकि मेरे दो दोस्त वहां थे….शायद उनके साथ भी ऐसा हुआ और फिर उन्होंने ट्यूशन छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
देवोलीना ने कहा कि यह समाज और सभी माता-पिता से सलाह है कि अगर उनके बच्चों के साथ ऐसा होता है तो पुलिस में शिकायत दर्ज करें। उन्होंने कहा, जब भी आपके बच्चे पीड़ित हों या कुछ इस तरह का सामना कर रहे हों तो कार्यवाही करें। देवोलीना भट्टाचार्जी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में जाएंगी। उन्होंने इससे पहले ही शमिता शेट्टी पर निशाना साध दिया है। उनका कहना है कि उनकी अपनी पहचान है, लेकिन शमिता शेट्टी की पहचान उनकी बहन शिल्पा शेट्टी के कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें