फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TROLL: उर्फी जावेद ने पार कीं सारी हदें, इतनी रिवीलिंग ड्रेस में पहुंचीं एयरपोर्ट तो भड़के यूजर्स, बोले- 'किम कर्दर्शियां बनने चली हैं'

Tue, 23 Nov 2021 05:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

हाल ही में उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर एक्ट्रेस ने ‘सी-थ्रू’ ब्लैक टॉप और ब्लैक पैंट पहना था, जिस वजह से अब वह ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में महज एक हफ्ता रही थीं, लेकिन अभिनेत्री ने इस छोटे से सफर में खूब लाइमलाइट हासिल की। इतना ही नहीं, उर्फी जब से शो से बाहर आई हैं, तब से ही अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद अक्सर कुछ ऐसा पहने हुए नजर आती हैं, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं। इसी वजह से उर्फी जावेद कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं और एक बार फिर उर्फी जावेद अपने आउटफिट की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में, उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने जो पहना हुआ था, वो देख कर हर कोई हैरान रह गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी जावेद ब्लैक कलर की जालीदार ड्रेस पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उर्फी ने एक ‘सी-थ्रू’ ब्लैक टॉप और ब्लैक पैंट पहना था। उर्फी का यह टॉप हर तरफ से ट्रांसपेरेंट था, जिसे लेकर वह फिर से ट्रोल होने लगीं। फैंस उर्फी के इस आउटफिट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उर्फी से पूछा है कि वह किम कर्दर्शियां बनने की कोशिश क्यों कर रही हैं?
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कितनी बेशर्म है।’ दूसरी यूजर ने लिखा है, ‘हे भगवान, इसे एंट्री ही नहीं मिली चाहिए ऐसे।’ इसके अलावा भी कई यूजर्स उर्फी के कपड़ों को अजीब बताते हुए उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इससे पहले उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की क्रॉस कट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसने फिर से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उर्फी की ये ड्रेस भी लोगों को पसंद नहीं आई थी, जिस वजह से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया था। एक यूजर ने लिखा था, 'क्या शो ऑफ है। इस लड़की की, बीबी के बाद पागल हो चुकी है।' खैर उर्फी जावेद लोगों के कमेंट पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं और ये बात वह अपने इंटरव्यूज में भी कह चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें