फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवों के देव महादेव' में अमृत मंथन पर महाएपिसोड

Thu, 08 Nov 2012 05:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइफ ओके पर आने वाला धार्मिक धारावाहिक 'देवो के देव महादेव' में कई बदलाव आ गए हैं। जी हां इस सप्ताह इस शो में ना सिर्फ महाएपीसोड का दौर शुरू हुआ है बल्कि दीवाली के उपलक्ष्य में इस समय चारों और खुशहाली दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां पार्वती अपनी बेटी अशोक सुंदरी के आने से बहुत खुश है वहीं कैलाश पर अशोक सुंदरी के आने से चारों ओर का माहौल हर्षोल्लास से भरा हुआ है। इतना ही नहीं अशोक सुंदरी के जन्म का सभी जश्न मना रहे हैं। वहीं शिव ने त्रिभुवन का नाश कर दिया है जिससे देवताओं की खुशी दोगुनी हो गई है।

इधर राजा बलि स्वर्ग लोक पर आक्रमण करने की योजना बना रहे हैं तो शिव-पार्वती पुत्र कार्तिकेय दक्षिण के राजा का सेनापति बन असुरों का नाश कर रहा है। महाएपीसोड के जरिए 'देवो के देव महादेव' में अमृत मंथन का महाएपीसोड भी इसी सप्ताह दिखाया जाएगा। जिसमें शिव को नीलकंठ की उपाधि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना होगा कि शिव अमृत मंथन में कैसे भागीदारी देकर देवताओं की रक्षा करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें