हाल ही में ये चर्चा जोरों पर थी बिग बॉस के सीजन 5 में जिस तरह से इंडो कनाडियन पोर्न स्टार सनी लियोन आई थीं, इस बार भी कोई ऐसा ही शख्स आने वाला है।
कुछ जगह खबरें भी दिखने लगीं कि बिग बॉस 6 में इस बार इंडो अमेरिकन मूल की पोर्न स्टार प्रिया राय की एंट्री होगी। लोग तो यह भी कयास लगाने लगे कि प्रिया बिग बॉस के घर पहुंचकर क्या-क्या गुल खिलाएंगी।
यह भी चर्चा थी कि इससे शो के पारिवारिक रहने के सारे दावे निराधार साबित हो जाएंगे। लेकिन अमर उजाला ने कलर्स के प्रतिनिधि से इसकी पुष्टि करनी चाही तो उनका कहना था कि अभी दूर-दूर तक ऐसी कोई खबर नहीं है। यदि ऐसा होगा तो समय रहते सूचित किया जाएगा।
अब सोचने वाली बात ये है कि क्या सचमुच ये अफवाह थी या फिर कलर्स अभी इस बात को कुछ समय के लिए दर्शकों से छुपाकर रखना चाहता है। आपके हिसाब से बिग बॉस 6 पारिवारिक शो के दावे पर खरा उतरेगा या फिर पोर्न स्टार की एंट्री करवाएगा? अपनी राय दें।