फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंट होने के लिए दीपिका को बढ़ाना होगा वजन!

Sat, 21 Mar 2015 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम तौर पर ऐक्टरों द्वारा रोल में फिट होने के लिए वजन कम करने की खबरें आती हैं, मगर यह मामला विपरीत है। धारावाहिक दीया और बाती में संध्या राठी का रोल निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका सिंह से निर्माता-निर्देशकों ने अपना वजन बढ़ाने को कहा है। कारण यह कि धारावाहिक में उन्हें अब गर्भवती दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


स्टार प्लस के इस धारावाहिक में आइपीएस संध्या राठी की भूमिका निभा रहीं दीपिका के अनुसार, ‘मुझे प्रेग्नेंसी की सीक्वेंस के लिए कुछ वजनी दिखना होगा, अतः अब मैं खाने पर खूब ध्यान दे रही हूं ताकि अपने किरदार से न्याय कर सकूं।

मुझे जुड़वां बच्चों के साथ गर्भवती दिखाया गया है।’ वैसे वह बताती हैं कि अब उन्हें कहानी में लीप (छलांग) का इंतजार है क्योंकि इसके बाद कुछ दिलचस्प घटनाएं होने वाली हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस सीरियल की कहानी अब छह बरस की छलांग लगाने को तैयार है। जिसमें दीपिका को जुड़वां बच्चों की मां होंगी और सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस बन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें