फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepesh Bhan: 'मलखन' के निधन से टूट गए हैं 'मनमोहन तिवारी', कहा- हो सकता है वह...

Sat, 23 Jul 2022 11:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहिताश गौर ने बताया कि दीपेश बिल्कुल ठीक थे और कल रात तक उन्होंने शो के लिए शूटिंग की, साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी वह शूटिंग करने वाले थे।
विज्ञापन
दीपेश भान-रोहिताश गौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाभी जी घर पर हैं शो में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान के अचानक निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। कल तक शूटिंग करने वाले दीपेश के यूं दुनिया से चले जाने की खबर से पूरी टीम को तगड़ा झटका लगा है। शो की टीम को यकीन नहीं हो रहा है कि फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहने वाला इंसान अब उनके बीच नहीं है। इस बीच शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ ने अब दीपेश को लेकर कुछ अहम बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन


कल रात तक की शूटिंग
उन्होंने बताया कि दीपेश बिल्कुल ठीक थे और कल रात तक उन्होंने शो के लिए शूटिंग की, साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी वह शूटिंग करने वाले थे। उन्होंने कहा, 'बहुत सोचने वाली बात है कि वह हमारे बीच नहीं है, हमें विश्वास ही नहीं हो रहा। क्योंकि कल रात 9 बजे तक हम साथ में शूट कर रहे थे और आज सुबह 9 बजे दोबारा शूटिंग करनी थी। सुबह-सुबह हमें यह दुखद खबर मिली। हम एकदम टूट गए हैं।'

रात में हुई थी आखिरी बार बात
रोहिताश ने बताया कि दीपेश से उनकी आखिरी बार बात रात में शूटिंग के दौरान ही हुई थी। उन्होंने कहा, 'उनसे आखिरी बार बातचीत रात में ही हुई थी। हमनें कल एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था और आज भी एक वीडियो अपलोड करने का प्लान था। यह भी उसी का आइडिया था। हम खूब हंस रहे थे, मस्ती कर रहे थे, पता ही नहीं था कि ये आदमी कल हमारे बीच नहीं रहेगा।'
विज्ञापन

 

आगे उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि कोविड के बाद जो हालात बने हैं उसने बहुत सारे लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ा दिया है। हो सकता है वो मानसिक तनाव से गुजर रहा हो। क्या पता कुछ होगी ऐसी चीज कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे...उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसी कोई बात हो तो हमें बोल देना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें