हाल ही में, सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की अपनी पत्नी की साड़ी का पल्लू और ब्लाउज ठीक कर रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री की स्टार कपल कहे जाते हैं, जो अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस को खुश कर देते हैं। अंकिता और विक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर विक्की और अंकिता का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की अपनी पत्नी की कपड़े ठीक करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी। अंकिता सिल्वर साड़ी में कहर ढा रही थीं, जिसके साथ अभिनेत्री ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ था और गले में एक खूबसूरत हार कैरी किया था। अंकिता ने अपना लुक खुले बालों से पूरा किया था। वहीं, विक्की भी शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के बीच में अंकिता की साड़ी का पल्लू खराब हो जाता है, जिसे विक्की ठीक करने लगते हैं। इस दौरान विक्की कैमरा या लोगों की परवाह किए बिना, अपनी पत्नी अंकिता की साड़ी और ब्लाउज ठीक करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया है और अब हर कोई अंकिता और विक्की की तारीफ कर रहा है। कई यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोटिकॉन भेजा है।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं क्योंकि इस शादी में टीवी जगत के कई सितारे नजर आए थे। इसके अलावा, शादी में कंगना रणौत भी पहुंची थीं। अंकिता ने कंगना के साथ फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में काम किया था।