दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी को कौन नहीं जानता मगर इन दिनों लगता है इनके प्यार को किसी की नजर लग गई है । दयाबेन सजधज कर तैयार हो गई है । दयाबेन का यह सजना सवरना , बाघा और बावरी की सगाई की लिए मगर सगाई से पहले दयाबेन की होगी दूसरी शादी ? शादी के लिए लड़के भी तैयार है अब दयाबेन पर छोड़ दिया गया है की वो अपने नए दूल्हे के लिए किसका चयन करती है ।
दयाबेन खूब जच रही है लाल और सुनहरे लहंगे में और अपने हांथो मैंने तिलक की थाल लेकर , अब देखना यह होगा की दयाबेन को कौन सा लड़का पसंद आता है , जिससे वो शादी के लिए हाँ कहेंगी । अब आप सोच रहे होंगे आखिर दयाबेन ऐसा क्यों कर रही है तो आपको बता दे बाघा की बावरी के साथ सगाई करने के लिए जहां एक तरह जेठालाल नौकर बने है तो वही दूसरी तरह दयाबेन बाघा की बड़ी मगर कुंवारी बहन बनी हुई है , बस बावरी की घरवालों को रास नहीं आई की बड़ी बहन कुंवारी है और छोटा भाई सगाई कर रहा और इसलिए दयाबेन के लिए लगा दिया लड़को की लाइन ।
इस पर दयाबेन यानि दिशा का कहना है की " सच में यह मेरे लिए बहुत ही मुश्किल की घडी आ गई है , मैं अपने पति (जेठालाल ) के अलावा किसी और के बारे में सोच तक नहीं सकती , हे माँ मुझे इस भंवर से बाहर निकलो । वैसे मैं इन कपड़ो में बहुत अच्छी लग रही हूँ , ऐसा सेट पर मौजूद कुछ लोगो ने कहा । "