टीवी और सिनेमा की दुनिया में कई वर्सटाइल कलाकार हैं, जो अपने हर किरदार में बेहतरीन काम करते हैं। इनमें अभिनेता दयाशंकर पांडे का नाम भी शामिल है, जो टीवी सीरियल्स के साथ साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए हैं। आज दयाशंकर पांडे 57 साल के हो गए हैं। 19 नवंबर 1965 को दयाशंकर पांडे का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने 'लगान', 'आंखें', 'गंगाजल', 'राजनीति' समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में चालू पांडे के किरदार से भी खूब वाहवाही लूट चुके हैं। लेकिन अभिनेता को घर-घर में पहचान अपने 'शनि देव' वाले किरदार से मिली, जो उन्होंने टीवी सीरियल 'महिमा शनि देव की' में निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह किरदार उन्हें कैसे मिला? आइए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।