उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच हुई तीखी बहस
- फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई थी तीखी बहस
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान का है। उपासना और दीपक के बीच झगड़े की शुरुआत कहां से हुई, यह तो स्पष्ट नहीं है। मगर, इसमें उपासना माइक पर भाषण देती दिख रही हैं। इसी बीच दीपक काजिर तेज आवाज में कहते हैं, 'मैडम, मैडम एक मिनट'। इस पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं अभी बोल रही हूं'। दीपक काजिर कहते हैं, 'नहीं आप नहीं बोलेंगी'।
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच हुई तीखी बहस
- फोटो : सोशल मीडिया
उपासना बोलीं- 'मैं सिंटा की जनरल सेक्रेटरी हूं'
इस बीच दीपक एक शख्स की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'दीपक जी ने बहुत गलत बात की है'। इसके बाद उपासना और दीपक काजिर के बीच जोरदार बहस होती है। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं। इस बीच दीपक काजिर से उपासना कहती हैं, 'मैं सिंटा की जनरल सेक्रेटरी हूं'। तभी दीपक काजिर कहते हैं, 'मैं यहां पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट था'।
उपासना सिंह और दीपक काजिर के बीच हुई तीखी बहस
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंटा ने शुरू की मामले की जांच
इसके बाद उपासना ने दीपक काजिर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा, 'इन्होंने अभी विकास वर्मा को मारा। थप्पड़ और घूसों से। और ये लेडीज के साथ बदतमीजी कर रहे हैं'। वीडियो में उपासना सिंह के बराबर में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स चिंता जरा रहे हैं। सिंटा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।