फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारावाहिकों में काम करने की रुचि नहीं : पूजा

Fri, 14 Dec 2012 03:22 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुटुम्ब' और 'कभी आए न जुदाई' जैसे धारावाहिक में काम कर चुकीं अभिनेत्री पूजा घई को अब धारावाहिक में काम करना रुचिकर नहीं लगता, लेकिन वह रियलिटी शो में काम करने की इच्छुक हैं। उन्हें छोटे पर्दे पर देखे काफी समय हो चुका है लेकिन उनका कहना है कि उन्हें दर्शक जल्द देखने की अपेक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


पूजा ने कहा, "मैं मानती हूं कि कलाकार हमेशा कलाकार होता है। इसलिए, मैं भविष्य में कई कार्यक्रम करने वाली हूं। मैं अभी विस्तार से नहीं बता सकती, लेकिन रियलिटी शो के बारे में विचार कर रही हूं जो कि जल्द शूट किया जाना है। मुझे कई प्रस्ताव मिलते हैं, लेकिन धारावाहिक ऐसी चीज नहीं है जिसमें मेरी रुचि हो।"

फिल्म 'आई हेट लव स्टोरी' में छोटी सी भूमिका कर चुकी हैं और वह जल्द अपनी कम्पनी 'ट्रैंक्विल वेडिंग फेयर' के अंतर्गत अपने पहले वैवाहिक प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें