फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्यमेव जयते' को मिला स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड

Fri, 14 Dec 2012 11:11 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का सबसे प्रभावशाली टीवी शो 'सत्यमेव जयते' को स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ये अवार्ड सीएनएन-आईबीएन 'इंडियन ऑफ द इयर' की तरफ से स्पेशल अचीवमेंट कैटेगिरी में लीक से हटकर कुछ काम करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन


'सत्यमेव जयते' की टीम और स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर इस सम्मान से बेहद खुश थे। स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर का इस दौरान कहना था कि दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद बतौर विजेता ये अवार्ड स्टार के लिए बेहद स्पेशल है। 'सत्यमेव जयते' ने एक पहल करते हुए जनता को एक प्लेटफॉर्म दिया जिसमें भारतीयों के जीवन के सामाजिक मुद्दों को उठाया गया। हमारे लिए ये बेहद सुखद पल है।

इतना ही नहीं 'सत्यमेव जयते'  को इन्फ्लूएंशल एंटरटेनर (प्रभावी मनोरंजन) ऑफ द ईयर कैटेगिरी में भी नॉमिनेट किया गया था जिसमें टीवी को बेहद इनोवेटिव तरीके से सोशल चेंज के लिए यूज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें