फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोविड-19 की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन

Thu, 06 Jan 2022 08:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र में देखते ही देखते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर केसों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र के 70 फीसदी से ज्यादा मामले मुंबई में ही मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
शरद मल्होत्रा - फोटो : instagram/sharadmalhotra009
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 81 दिन बाद बढ़कर 2,14,004 हो गया है। इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की तेज चाल के कारण दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 26,538 नए केस मिले हैं। इनमें मुंबई में 15,166 मरीज हैं। 

विज्ञापन


अब टीवी के जाने-माने एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। वे अपनी पत्नी के साथ होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-  'नए साल की क्या पॉजिटिव शुरुआत हुई है। मैं अपनी पत्नी और लियो के साथ होम क्वारंटीन हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोगो मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें और मास्क जरूर पहनें।' उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता,  सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें