फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MasterChef India: कुकिंग का हुनर दिखाने के लिए हो जाएं तैयार, इस बार सोनी टीवी पर आएगा मास्टरशेफ इंडिया

Thu, 18 Aug 2022 06:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  टीवी का टॉप कुकिंग रियलिटी शो एक बार फिर से छोटे पर्दे पर शानदार वापसी करने के लिए तैयार है। इस बार यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित नहीं किया जाएगा, इसके राइट्स सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हासिल कर लिए हैं।  
विज्ञापन
मास्टर शेफ सीजन 7 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का लोकप्रिय रियलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ उन लोगों के लिए बेहद खास है, जिनमें पाक कला के प्रति जोश और जुनून होता है। इस शो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसके पिछले 6 सीजन सुपर हिट रहे हैं और अब मेकर्स फिर से कुकिंग का हुनर रखने वाले लोगों के लिए 'मास्टरशेफ सीजन 7' लेकर दोबारा वापसी कर रहे हैं। हालांकि इस बार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने 'मास्टरशेफ इंडिया' के राइट्स हासिल कर लिए हैं। इसलिए जहां पहले ये शो स्टार प्लस पर आता था, वहीं इस बार इसे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

सोनी टीवी ने शुरू की स्वादिष्ट यात्रा
भारत विविधताओं का देश है। यहां की बोलचाल, भाषा, रहन-सहन में कदम-कदम पर विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं। हमारे देश के समृद्ध सार और स्वाद को इसके विविध भोजन के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया गया है, जो हम सभी को एक साथ जोड़ता है। व्यंजनों के माध्यम से एकजुटता और विविधता का जश्न मनाते हुए इस बार सोनी टीवी ने 'मास्टरशेफ' के साथ स्वादिष्ट यात्रा शुरू की है।

 यहां देखें प्रोमो

पाक कला में रुचि रखने वालों के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म
मास्टर शेफ इंडिया हिंदी संस्करण ऑस्ट्रेलियाई शो मास्टरशेफ पर आधारित है। 2017 में इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सबसे सफल कुकरी टेलीविजन प्रारूप के रूप में ताज पहनाया गया, मास्टरशेफ यूके से ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस से इजरायल, इटली से मध्य पूर्व से भारत और उससे आगे तक दुनिया भर में एक टॉप रेटेड शो है। जो पाक कला में माहिर लोगों एक प्लेटफार्म प्रदान करता है। इस शो में न सिर्फ लोग अपना हुनर दिखाते हैं, बल्कि वह जाने-माने शेफ के द्वारा काफी पाक कौशल की बारिकियों को और भी ज्यादा बेहतरी से सीखते हैं। जिसमें न केवल खाने को बनाना....इसके साथ ही उसे सर्व करना और तकनीकी चीजों के बारे में जानना भी शामिल रहता है।
विज्ञापन

मास्टरशेफ सबसे ज्यादा पॉपुलर शोज में से एक है, जिसे दुनियाभर में 50 से अधिक देशों में प्रसारित किया जाता है और यह तीस से ज्यादा वर्षों से दर्शकों की पसंद है। जानकारी के मुताबिक, मास्टरशेफ को विश्व स्तर पर 250 मिलियन से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जाता है। इस शो ने 100 से अधिक शौकिया शेफ को एक प्रोफेशनल शेफ के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया है। हालांकि अभी मास्टरशेफ इंडिया के सीजन सात के प्रसारित होने की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें