सब टीवी के हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने अपनी एक हजार कड़ियां पूरी कर ली हैं और अब इसके निर्माता असित कुमार मोदी इस पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
मोदी के मुताबिक, हां, ये सही है मैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पर फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं। फिल्म अभी अपने लेखन चरण में है। मैंने ऐसा दर्शकों की मांग पर ऐसा किया। वे मुझ से कार्यक्रम पर फिल्म बनाने का आग्रह कर रहे हैं।
मोदी ने ये भी कहा कि, मैं आश्वस्त हूं कि मेरी फिल्म में मैं फिल्मी हस्तियों को शामिल करूंगा। मैंने उनमें से कुछ के पास जा भी चुका हूं। इन दिनों हास्य फिल्मों को ट्रेंड जोरों पर है, इसलिए मैं समझता हूं कि यह सही समय है। फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले लोकप्रिय हास्य धारावाहिक 'खिचड़ी' पर भी हास्य फिल्म बनाई जा चुकी है। जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया था।