'बिग बॉस 6' को 'अलग छे' बनाने के लिए बिग बॉस में इस बार ना सिर्फ कई बदलाव किए गए बल्कि रोजाना कुछ ना कुछ नया भी किया जा रहा है। एक और जहां मड हाउस बनाया गया वहीं बिग बॉस के नियमों में भी कुछ बदलाव किए गए।
बिग बॉस के पड़ोसी घर में 43वें दिन नए कंटेस्टेंट इमाम सिद्की ने बहुत उत्पात मचाया जिससे इमाम को घर से बेघर कर दिया गया है। हालांकि इमाम लगातार घर जाने की जिद कर रहे थे जिसके चलते बिग बॉस को इमाम को बाहर निकालना ही पड़ा।
इधर बिग बॉस के घर में लक्जरी टास्क चल रहा है जिसमें जंगली जानवर और क्रूर शिकारी का खेल चल रहा है। उर्वशी, राजीव और डेलनाज को क्रूर शिकारी बनाया गया है और बाकी सदस्यों को बंदर, शेर, भालू, हाथी, खरगोश इत्यादि का कॉस्ट्यूम पहनाया है जो शिकारियों का दिनभर मनोरंजन करेंगे और उन्हें आजाद होने के लिए अपने पिंचरे की चाबी चुरानी है।
मड हाउस में आश्का और निरहुआ को दैनिक कार्य के तहत गोबर के उपले बनाने के लिए दिए गए हैं। दिनभर एक घर में उपले बनते रहे तो दूसरे घर में शिकारी और जंगली जानवर का खेल चलता रहा।
आखिरकार जंगली जानवरों ने रात होते-होते अपने आपको आजाद करवा लिया।
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में बिग बॉस का लक्जरी टास्क क्या कितना सफल होगा और मड हाउस में इमाम के जाने के बाद कौन प्रवेश करेगा।