फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसे सुनील ग्रोवर, लाइव शो हुआ कैंसिल

Thu, 25 May 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर
विज्ञापन
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मुश्किलें घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। जब से उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ा है तभी से वो अलग-अलग शहरों में लाइव शो कर रहे हैं। उनके शो को लोग पसंद भी कर रहे हैं लेकिन इस शो ने उनके लिए एक और परेशानी खड़ी कर दी है। दरअसल, सुनील को 27 मई को अहमदाबाद में शो करना था जिसे अब कैंसल कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अहमदाबाद के एक इवेंट ऑर्गनाइजर राजपाल शाह ने सुनील पर आरोप लगाया था कि वो उनका शो नहीं कर रहे हैं। राजपाल शाह ने सुनील और उनके इवेंट ऑर्गनाइजर देवांग शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की शिकायत भी दर्ज कराई है। उनके मुताबिक सुनील और देवांग ने 27 मई को अहमदाबाद में शो करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने कॉन्ट्रैक्ट से मुकर गए हैं। राजपाल का कहना है कि सुनील किसी और जगह ज्यादा पैसे में वही शो कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर, अली अजगर, सुगंधा मिश्रा, चंदन प्रभाकर और संकेत भोंसले पहली बार एक साथ अहमदाबाद के 'The Arena by TransStadia' में शो करने वाले थे। ये शो का वेन्यू था। 
विज्ञापन


यहां के एक अधिकारी ने मिरर को बताया, 'सब कुछ सही चल रहा था। इस शो के ज्यादातर टिकट बिक भी गए थे लेकिन कल ही हमें ये पता चला कि शो कैंसल कर दिया गया है। ऑर्गेनाइजर ने कुछ कानूनी समस्याओं के कारण शो को कैंसल कर दिया है।'
विज्ञापन


इस बारे में TransStadia ने खुद भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें