फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल से मिली कपिल शर्मा को छुट्टी, शेयर किया वीडियो

Tue, 11 Jul 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
कपिल शर्मा
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान कपिल शर्मा की तबियत अचानक से खराब हो गई थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। कपिल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 
विज्ञापन


इसके लिए कपिल ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में कपिल अपने फैंस से रूबरू होते दिख रहे हैं। जिसमें वो अपनी आप बीती सुना रहे हैं। कपिल शर्मा को लो शुगर और हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत है जिस कारण से उनकी तबियत सेट पर अचानक खराब हुई थी। 

बता दें, जब कपिल की ताबियत बिगड़ी थी उस दिन शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए आने वाले थे। लेकिन बिना शूट किए शाहरुख और अनुष्का को वापस लौटना पड़ा। एपिसोड शूट करने से पहले सबने प्रोमो की शूटिंग भी पूरी कर ली थी। 
विज्ञापन


कपिल की तबियत बिगड़ने से शूट को आगे की तारीख दे दी गई। अब कपिल के साथ शाहरुख-अनुष्का स्पेशल एपिसोड की शूटिंग 11 और 13 जुलाई को करने वाले हैं। जब से कपिल की तबियत खराब थी फैंस लगातार उनके ठीक होने की कामनाएं करने में लगे हुए थे।    
विज्ञापन

  https://t.co/Hn4pg3GaPj — KAPIL (@KapilSharmaK9) July 10, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें