फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको हंसाने वाली भारती अब करेंगी इस शो को जज

Mon, 10 Jul 2017 06:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
भारती सिंह
विज्ञापन
'नच बलिए' में अपने बलिए के साथ डांस के जलवे बिखेरने के बाद कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के शो में अपने कॉमेडी के रंग बिखेर रही हैं। लेकिन अब जल्द ही भारती आपको एक नए अवतार में दिखाई देंगी।
विज्ञापन


कई सालों तक कॉमेडी का तड़का लगाकर लोगों को हंसते-हंसते लोट पोट कर देने वाली भारती इस बार नए शो में मेंटर के तौर पर नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस शो का नाम ‘कॉमेडी का फाइट’ है जिसमें वो शो को जज करेंगी। कहा जा रहा है कि इस शो को ऑप्टीमिस्टिक्स कपंनी प्रोड्यूस कर रही है जिसने भारती के कुछ समय पहले ऑफ एयर हुए शो ‘कॉमेडी सर्कस’ को प्रोड्यूस किया था। 
 
वहीं अगर इस नए शो के फॉर्मेट के बारे में बात करें तो दो टीम बनाई जाएंगी। पहली टीम में टीवी के सभी एक्टर्स तो दूसरी टीम में कॉमेडी के दिग्गज शामिल होंगे। हालांकि भारती की ये नई पारी उनके फैन्स के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी। हाल ही में भारती ‘द कपिल शर्मा’ शो का हिस्सा है और शो की गिरती टीआरपी को संभालने वाले मास्टर स्ट्रोक के रूप में साबित हो रही है।
विज्ञापन


इससे पहले भारती को दर्शकों ने उनके रियल लाइफ बलिए हर्ष के साथ ‘नच बलिए 8’ में ठुमके लगाते हुए देखा था। जिसे लोगों ने काफी सराहा था लेकिन ट्रॉफी पर कब्जा दिव्यंका और विवेक की जोड़ी ने जमाया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें