फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौट आया कलर्स चैनल को मशहूर करने वाला ये शो, लीड कलाकार ने की गणेश गायतोंडे की वापसी से तुलना

Mon, 13 Apr 2020 10:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • कलर्स टीवी ने भी अपने उस शो की वापसी करा दी है, जिसने उसके रंग पूरे हिंदुस्तान में बिखेरे
  • 'बालिका वधू' के टीवी पर फिर से लौटने की खुशी में इसके कलाकार भी बहुत उत्साहित हैं
  • कलाकार अविनाश मुखर्जी सोशल मीडिया पर लाइव आकर बहुत जोश में दिखे
विज्ञापन
Balika Vadhu - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे परदे पर कोरोना काल ने बड़े बड़े कारनामे कर दिखाए हैं। जी टीवी को शोहरत दिलाने वाला हम पांच, दूरदर्शन को घर घर तक पहुंचाने वाली रामायण और महाभारत के बाद अब खबर है कि स्टार प्लस की पैठ भारत में बढ़ाने वाले सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी और घर घर की कहानी भी लौट रहे हैं। इस रिटर्न ऑफ द बिग सोप ओपेरा सीजन में कलर्स टीवी ने भी अपने उस शो की वापसी करा दी है, जिसने उसके रंग पूरे हिंदुस्तान में बिखेरे। नाम है, बालिका वधू।

विज्ञापन


और यही नहीं, टीवी के लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' के टीवी पर फिर से लौटने की खुशी में इसके कलाकार भी बहुत उत्साहित हैं। सभी मुख्य कलाकारों अविका गौर, स्मिता बंसल, अविनाश मुखर्जी और अनूप सोनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने प्रशंसकों से अपने शो के बारे में बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान सभी कलाकारों ने शो की शूटिंग के दौरान हुई घटनाओं को उजागर किया और शो के अपने अनुभवों को भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

शो में जग्या की भूमिका निभाने वाले कलाकार अविनाश मुखर्जी सोशल मीडिया पर लाइव आकर बहुत जोश में दिखे। उन्होंने आज की पीढ़ी को अपना शो देखने की हिदायत देते हुए कहा, 'आज की पीढ़ी के लोग नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो को ही तवज्जो देते हैं, जबकि टीवी चैनल भी बहुत अच्छे शो बना रहे हैं। लॉकडाउन में हमारा शो वापस लौट रहा है। ऐसे में हमारा शो गणेश गायतोंडे के लौटने से कम नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Balika Vadhu - फोटो : amar ujala mumbai
धारावाहिक के एक और मुख्य कलाकार अनूप सोनी ने कहा, 'बाल विवाह की प्रथा को अच्छे से उजागर करने के बाद इस शो का प्रभाव ये रहा है, कि अब बहुत सी जगहों पर इस प्रथा को खत्म किया गया है। इस शो को लॉकडाउन के समय में फिर से वापस लाया जा रहा है, चैनल का ये फैसला बहुत अच्छा है।' अनूप ने शो की ख्याति से जुड़ा एक और किस्सा लाइव आने दौरान साझा किया। उन्होंने बताया, 'उस वक्त मैं पेरिस घूमने के लिए गया था। एफिल टॉवर देखने के बाद मुझे भूख लगी तो मुझे वहां एक थाई रेस्टोरेंट दिखाई दिया।'

अनूप ने आगे कहा, 'मैं वहां जाकर बैठा, और मैंने देखा कि एक औरत मुझे लगातार घूर रही है। मैंने उसे अनदेखा करने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भी नहीं मानी। जब मैं वहां से उठकर चला, तो उसने मुझसे अंग्रेजी में कहा कि मैं तो उस शो में काम करता हूं जिसमें एक लड़की की बचपन में ही शादी हो जाती है। यह सुनकर मैं हैरान था। फिर उसने मुझे बताया कि वह अमेरिका में रहती है और हमारा शो देखती है। मैं ये जानकर बहुत खुश हुआ कि हमारा शो वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।'

शो में आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अविका गौर ने अपने सभी फैंस के धन्यवाद किया, और शो को देखने की भी गुजारिश की। इस शो में आनंदी ने 15 का पहाड़ा राजस्थानी भाषा में सीखा था। उसकी कहानी बताते हुए उन्होंने कहा, 'ये पहाड़ा मैंने होटल के एक वेटर से सीखा था।' बता दें कि ये शो सोमवार से टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो गया है। 

पढ़ें: लॉकडाउन में अनिल कपूर के हमशक्ल आए मुश्किलों में, बस इतने रुपयों में करना पड़ा रहा है गुजारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें