फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu Asopa: पूर्व पति के बयान पर भड़कीं चारू असोपा, बोलीं- कुछ भी करूं इस आदमी को ड्रामा ही लगता है

Sat, 12 Apr 2025 02:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Charu Asopa Slams Ex Husband Rajeev Sen: चारू असोपा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में यह सामने आया था कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री चारु असोपा ने अपने पूर्व पति राजीव सेन पर पलटवार किया है। हाल ही में राजीव ने उनके वित्तीय तंगी के दावों पर सवाल उठाए थे। दोनों की शादी साल 2019 में हुई थी। वहीं, साल 2021 में उनकी बेटी जियाना का जन्म हुआ। हालांकि, दोनों ने 2023 में तलाक ले लिया था।
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया पर लगा सहयोग नहीं करने का आरोप, साइबर पुलिस कर सकती है कानूनी कार्रवाई

चारू ने किया पूर्व पति पर पलटवार
शनिवार सुबह चारु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजीव के हालिया इंटरव्यू का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “वाह, ये तो बहुत खूबसूरत है। मैं जो भी करूं, इस इंसान के लिए हमेशा ड्रामा ही होता है।” चारु का यह जवाब राजीव के उस बयान के एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने चारु की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

Apoorva Mukhija: विवादों पर माफी मांगने के बाद अपूर्वा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- अंधेरे आसमान में…



राजीव ने चारु की वित्तीय स्थिति पर उठाए थे सवाल
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राजीव सेन ने कहा था, “वह अपने भाई और भाभी के साथ एक महंगी क्रूज ट्रिप पर जा सकती हैं, जिसमें उन्होंने सबके टिकट का खर्चा उठाया। यह काफी महंगा होता है। फिर यह वित्तीय तंगी कहां से आ गई?” राजीव ने यह भी दावा किया कि चारु बीकानेर में एक घर खरीदने की योजना बना रही हैं। उन्होंने कहा, “प्रॉपर्टी खरीदना, भले ही लोन पर हो, सस्ता नहीं होता। अगर वह क्रूज ट्रिप और अपनी रोज की शॉपिंग कर सकती हैं जैसा कि उनके डेली व्लॉग्स में दिखता है तो साफ है कि वह वित्तीय तंगी में नहीं हैं।”

इस वजह से चारू ने छोड़ी मुंबई
इससे पहले चारु ने उसी अखबार में अपनी जिंदगी के फैसलों के बारे में बात की थी। उन्होंने मुंबई से बीकानेर जाने की वजह बताई। चारु ने कहा, “मुंबई में रहना आसान नहीं है, यहां बहुत खर्चा होता है। मेरा मासिक खर्च एक से डेढ़ लाख रुपये था, जिसमें किराया भी शामिल था। साथ ही, मैं जियाना को नानी के भरोसे छोड़कर नायगांव में शूटिंग के लिए नहीं जाना चाहती थी। इसलिए मैंने घर वापस जाकर कुछ नया शुरू करने की योजना बनाई।”


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें