एक्ट्रेस चारु असोपा ने कुछ दिन पहले ही राजीव सेन के साथ तलाक ले लिया है। अब चारु ने बताया कि तलाक के दौरान उन्हें कैसा महसूस हो रहा था। वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि व्लॉगर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी डेली लाइफ से जुड़े पल-पल की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, चारु असोपा ने एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने तलाक से पहले की फीलिंग्स को शेयर की हैं।
तलाक के दौरान ऐसा था चारु का हाल
चारू ने महिमा चौधरी के साथ एड शूट करने से लेकर बेटी जियाना के साथ टाइम स्पेंड करने तक, लेटेस्ट व्लॉग में अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बताया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि तलाक से पहले उन्हें एंग्जाइटी हो रही है। चारु ने कहा- "आज बड़ा दिन है, क्योंकि आज 8 तारीख है। मैं कोर्ट के लिए निकल गई हूं। जियाना घर पर ही है, वह सो रही है। थोड़ी एंग्जाइटी है। मुझे पता है कि मैं सही चीज कर रही हूं, लेकिन शायद सबको ही एंग्जाइटी होती होगी।"
एक्ट्रेस ने लिखा एक नोट
चारु असोपा ने व्लॉग के बीच में एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है- "और तलाक हो गया। राजीव हमेशा ज़ियाना के पिता रहेंगे। वह जब चाहे जियाना से मिल सकते हैं।" चारु और राजीव ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई थी।
दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
राजीव और चारु ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाया था। राजीव का कहना था कि चारु ने उनसे अपनी पहली शादी छुपाई थी। जबकि चारु ने कहा था कि राजीव उन पर अक्सर शक किया करते थे। खैर, अब दोनों के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है और बतौर पैरेंट्स वे साथ में बेटी जियाना की परवरिश करेंगे।
यह भी पढ़ें- Thara Bhai jogindar: 'रोडीज' का ऑडिशन देने पहुंचे थारा भाई जोगिंदर, 18 करोड़ रुपये के घोटाले का किया खुलासा