जब से सुनील ग्रोवर और दूसरे कॉमेडियन्स ने कपिल शर्मा का साथ छोड़ा, तब ही से उनके शो की टीआरपी लगातार गिरते जा रही थी लेकिन जैसे-तैसे कपिल ने वापस टॉप 5 में अपनी जगह बना ली। बावजूद इसके उन्हें पहले की तरह लोकप्रियता नहीं मिल पाई। वहीं अब उनके साथी चंदन प्रभाकर ने फिर से शो ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कपिल फिर से लोगों के दिल में अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं।
कीकू शारदा ने ये फोटो शेयर की हैं जिसमें कपिल चंदन का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अक्सर वही रिश्ते लाजवाब होते हैं जो जमाने से नहीं एहसानों से बने होते हैं। आपका स्वागत है भाई।'
Aksar wahi rishtey lajawaab hote hain, jo zamane se nahi, ehsaaso se bane hote hain @KapilSharmaK9 @haanjichandan welcome back bhai 👏🏼 pic.twitter.com/PKelheD98s
— kiku sharda (@kikusharda) June 24, 2017
बता दें कि सुनील ग्रोवर से हुई लड़ाई के बाद चंदन भी शो में नजर नहीं आ रहे थे, यहां तक कि ये खबरें भी सामने आईं कि वो सुनील के साथ नए शो में नजर आएंगे। कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए चंदन के साथ फोटो शेयर की है।
#comedy #brotherhood #friends #thekapilsharmashow #fun
A post shared by Rajiv thakur (@rajivthakur007) on Jun 24, 2017 at 3:05pm PDT
वहीं ये खबर सामने आई थी कि कपिल शर्मा ने अपनी फीस आधी कर दी है। बताया गया कि उन्होंने ऐसा अपने शो को जारी रखने के लिए किया है।