‘कॉल मी बे 2’ की कास्ट
इस बार भी अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी पिछली बार की तरह अहम किरदारोंं में नजर आएंगे।
कौन हैं निर्माता- निर्देशक
‘कॉल मी बे 2’ को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इ को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी' कुन्हा ने किया है।