टीवी अभिनेत्री रुहानिका धवन राजस्थान के जयपुर की सैर पर निकली हैं। अभिनेत्री ने अपने फैंस को अपनी छुट्टियां बिताने की झलकियां दिखाई हैं। उन्होंने कई शानदार पोज दिए हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा कैप्शन लिखा है।
रुहानिका धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ruhaanikad
रुहानिका की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने लाइब्रेरी में और स्वीमिंग पूल के किनारे पोज दिए हैं। कई तस्वीरों में वह पिंक कलर के शॉर्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं। यही नहीं अभिनेत्री ने एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।
रुहानिका धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ruhaanikad
यूजर्स ने की अभिनेत्री की तारीफ
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री कैप्शन में लिखा, 'जयपुर की कुछ झलकियां आपके लिए। जयपुर तुम बहुत खूबसूरत हो।' रुहानिका की तस्वीरों को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप और ये जगह दोनों प्यारे हैं। कई दूसरे यूजर्स ने उन्हें क्यूट कहा है।
रुहानिका धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ruhaanikad
कौन हैं रुहानिका?
रुहानिका टीवी शो 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'ये हैं मोहब्बतें' और 'मेरे साई- श्रद्धा और सबुरी' का हिस्सा रह चुकी हैं। वह शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की प्रतियोगी थीं।
रुहानिका धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ruhaanikad
फिल्मों में किया काम
रुहानिका ने फिल्मों में भी काम किया है। वह सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में कैमियो कर चुकी हैं। इसके अलावा 'घायल वंस अगेन' का भी हिस्सा रही हैं।