हिना का पोस्ट
हिना खान ने आखिरकार एक साल से अधिक समय के बाद अपने बालों को चोटी में बांध लिया। बालों की लटों और एक चमकदार मुस्कान के साथ उन्होंने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'डेढ़ साल बाद अपने बालों को चोटी में बांधा.. समझा नहीं सकती हाउ हाउ हाउ, मुझे वो हेयर फ्लिप बहुत याद आए.. इंतजार कर रही हूं.. OneDayAtATime..उफ्फ ये छोटी छोटी खुशियां..'
हिना का वर्कफ्रंट
शादी के बाद हिना और रॉकी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। इस शो के जरिए हिना अपनी जिंदादिली दिखा रही हैं। हिना अपनी कैंसर की जंग के हर पल को प्रशंसकों के साथ खुलकर साझा करती हैं। अस्पताल के दौरे से लेकर छोटी-छोटी खुशियों तक, वह दूसरों को हिम्मत और सकारात्मकता का संदेश देती हैं।
यह भी पढ़ें: Peddi: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारी कीमत पर खरीदे राम चरण की 'पेद्दी' के डिजिटल राइट्स, जानिए पूरी डिटेल..